विपुल पंचाल, झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एमबी गंगोरे के मार्गदर्शन में माछलिया पुलिस चौकी ने वाहन के चेकिंग के दौरान ग्राम सुलाखेड़ी सांवेर जिला इंदौर के एक युवक विनोद पिता बद्रीलाल चौधरी के पास से कुल 2 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार दोपहर करीब 1.20 मिनट पर की। युवक से रुपयों के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह कुछ बता नहीं सका और पुलिस ने रुपए जब्त किए। ) Post navigation BIG NEWS: निशा किन्नर हत्याकांड में पेटलावद की कमलाबाई भी थी शामिल, ऐसे रची थी हत्या की साजिश…. आखिर मौत ने पीछा करते हुए छिन ली देवर के बाद भाभी की भी जिंदगी, गांव में पसरा मातम