शिवा रावत, सोंडवा सोंडवा विकासखंड के ग्राम साकड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था ‘टेमला ग्रामीण विकास समिति’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहन जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और दस्तावेजीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आदर्श गांव के निर्माण, नवांकुर सखी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ‘जल, जंगल, जमीन’ को लेकर समाज में नवाचार लाने के विषयों पर समिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक दीपक जगताप, सेक्टर प्रभारी कृष्ण सोलंकी और लाल सिंह डोडवे विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षणकर्ता के रूप में परामर्शदाता अरविंद कनेश और राकेश कनेश ने प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्षों, सचिवों और सदस्यों को प्रशिक्षित किया। Post navigation मिशन D3 के तहत थोड़सिंधी में पंचायत स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड