शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में कुछ महीनों पहले गर्मियों के मौसम में निर्मित किए गए शासकीय चिकित्सालय के चारों ओर एक दीवार बनाई गई थी। लेकिन बारिश के सीजन में यह बड़ी दीवार जर्जर हो चुकी है, दीवार में जगह-जगह दरारे पड़ गई है और दीवार का एक हिस्सा अचानक ही ढह गया। गौरतलब है कि दीवार के पास बने सड़क से लोगों की आवाजाही होती रहती है और अब दीवार में दरारे पड़ जाने से मार्ग से गुजरने वाले राहगीर हादसे के शिकार होने की आशंका बनी रहती है। वहीं चिकित्सालय के समीप से गुजर रहे मार्ग पर ही एकलव्य छात्रावास भी है जिससे यहां रहने वाले विद्यार्थियों की भी आवाजाही बनी रहती है और उन्हें भी इस दीवार से हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार है कि उनका ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। शायद जिम्मेदारों को कोई हादसे का इंतजार है। ) Post navigation समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर व पवित्र रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की हार्दिक-हार्दिक बधाई….शुभकामनाएं। सौजन्य :- नगर पालिका अलीराजपुर रफीक कुरैशी कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत, बधाइयों का लगा तांता