शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में पुलिया जर्जर हो चुका है लेकिन जिम्मेदारों को शायद को बड़ी दुर्घटना व जान माल के नुकसान का इंतजार है तभी तो वे इस पुल की मरम्मत या नया पुल बनाने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं यह पुल छकतला व गुजरात राज्य को जोडऩे वाला एकमात्र पुल है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी निकलते हैं। इसी के साथ अभी बारिश का दौर चल रहा है और मूसलाधार बारिश होने के चलते इस पुल से लगातार ओवरफ्लो होने के चलते पुल टूटने का भय भी बना हुआ है अगर यह पुलिया टूट जाती है तो आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ) Post navigation ट्रायबल वेलफ़ेयर टीचर्स एसोसिएशन ने की जनजातीय प्रमुख सचिव रस्तोगी से मुलाकात की मुलाकात क्षत-विक्षिप्त अवस्था में नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में