ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट– आलीराजपुर के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एक पुराने भवन को गिराने के लिए नगरपालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल ने जन सुनवाई मे आज एक आवेदन आलीराजपुर कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा को दिया। इस आवेदन मे मकु परवाल ने लिखा है, कि इस भवन मे बरसो पहले ब्रांच डिस्पेंसरी संचालित होती थी। लेकिन वर्तमान समय में यह भवन अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में आ चुका है। इस भवन को पूर्व में खतरनाक घोषित किया जा चुका है। कुछ दिनों पूर्व इसका कुछ हिस्सा छतिग्रस्त होकर गिर भी चुका है। यह भवन नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर स्थित होने से जनहानि की प्रबल संभावना बनी हुई है। अगर समय रहते इस भवन को डिस्मेंटल नही किया गया तो बडी भयंकर दुर्घटना हो सकती हैं। उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि शिघ्र ही इस पर उचित निर्णय लिया जायेगा।आवेदन देते समय नपा उपाध्यक् मकु परवाल, समाज सेवी दीपक दीक्षित, मोन्टु जैन आदि उपस्थित थे। Post navigation जयस के बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन आदिवासी नेत्री ” जैना गहडवाल ” का वीडियो हुआ वायरल ; देखिऐ वायरल वीडियो