झाबुआ डेस्क। आज दिनांक 5/9/24को राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ढेकल बड़ी में जरावस्था जन्य(वृद्धावस्था) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर गठिया रोग,शुगर, बी पी , पेट संबंधित बीमारी आंखो संबंधित बीमारी व अन्य बीमारी का उपचार एवम् पोषण वाटिका प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे डॉ कैलाश पाटीदार , डॉ सुनिता खराड़िया, डॉ जितेन्द्र मेवाड़ , श्रीमति सुनिता दीक्षित, श्रीमति माजम भूरिया , श्री ओमप्रकाश शर्मा द्वारा सेवा दी गई एवम निशुल्क औषधि वितरण कर वृद्धा अवस्था में लेने वाले आहार विहार की जानकारी प्रदान कर औषधि पोधो का वितरण किया गया । शिविर मैं 205 लोगो का निःशुल्क जांच कर दवाई वितरित किया गया। Post navigation नदी में डूबने से युवक की हुई मौत एचआईवी-एड्स को लेकर चलाया जागरूकता अभियान