अर्पित चोपड़ा @ खवासा जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन की बैठक स्थानीय मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। जयस के मनोहर बारिया ने बताया कि बैठक में समाज के संवैधानिक हक, आदिवासी संस्कृति के सरंक्षण, डीजे-शराब पर प्रतिबंध आदि सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ जयस खवासा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे जिला संयोजक अनुराग खडिया एवं जिला मिडिया प्रभारी सुनिल डामर की अनुशंसा पर बाबुलाल सिंगाड संयोजक, राजू कटारा अध्यक्ष, देवू देवदा, गोवर्धन डामर, मोहन सिंगाड, दुबलिया कटारा उपाध्यक्ष, सांवरा पारगी सचिव, सुनिल मावी सह सचिव, राहुल भुरिया कोषाध्यक्ष, कांतिलाल गरवाल मीडिया प्रभारी, धनसिंह डिंडोर आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किए गए। Post navigation बजरंगबली ही ऐसे देवता हैं जिनके पास सिद्धियां भी है व विधियां भी है : पंडित अरविंद भारद्वाज थांदला में कोरोना के 5 एक्टिव मामले, 25 लोगों की आरटी पीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार