झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- परम पूज्य गुरु देव लोकसन्त राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी के 82वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तरूण परिषद के द्वारा पारा की शासकीय एंव अशासकीय विद्यालयों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी एवं जरूरतमंद लोगों को मिठाई वितरित की। स्कूली कार्यक्रम में पधारे जिला पुलिस अधीक्षक महेशचन्द जैन ने कन्या शाला स्कूल में बालिकाओं को मिठाई दी। मिठाई-फल बांटते समय परिषद परिवार के अर्पित कोठारी, पलाश कोठारी, हिमांशु जैन, उज्ज्वल कोठारी नमन जैन, लाला कोठारी, सोमिल कोठारी, नयन जैन, हनी कोठारी, बादल जैन, जय रितिक नागौरी, पियूष कोठारी, श्रेयांश भंडारी आदी उपस्थित थे। Post navigation Previous Post मप्र सब जूनियर स्टेट रैकिंग बैडमिंटन स्पर्धा जीतने पर विनय शर्मा को कलेक्टर-एसपी ने दी बधाई