अलीराजपुर Live के लिए ” नानपुर” से ” जितेंद्र वाणी ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

अलीराजपुर जिले के ” नानपुर” थाने के अंतर्गत कल रात ” सेजगांव” के कदवाल फलिऐ मे जमीन विवाद मे दो पक्षो के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक मोड ले लिया ओर आरोपी पक्ष ने ” कुल्हाडी ” से वार कर ” कुचिया पिता मनसिंह” 50 ” वर्ष की हत्या कर दी जबकि राधु ओर सुभान घायल हो गये । दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया है रात मे ही एसडीओपी स्टेलिया सूलिया सहित पुलिस की भारी टीम सेजगांव पहुंच गयी । पुलिस ने आरोपीयों ” गिलदार पिता रामसिंह , हरदास पिता रामसिंह एंव गुमला के खिलाफ धारा 302 , 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है एसपी अलीराजपुर कार्तिकेयन के ने अलीराजपुर Live को बताया कि मृतक ओर आरोपी पक्ष मे आपसी रिश्तेदारी है ओर जमीन विवाद मे यह हत्या हुई है मामले की जांच की जा रही है एक आरोपी को हिरासत मे लिया गया है बाकी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *