राज सरतलिया, पारा पारा कस्बे से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम जसोदा हिरजी में जमीन को लेकर आपसी विवाद मे जम कर लात ओर घुसे चले जिसमे एक ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जसोदा हिरजी में मूनसिंह के पुत्र अनिल की ग्राम बावडी की सदुकी लड़की के साथ लेन देन की बात तय करने के लिए मेहमान आए थे,जहां पर खाना चल रहा था। उसी समय खुमसिंह पिता केरु मेडा, रुपसिंह पिता खुमसिंह मेडा, कमल पिता खुमसिंह मेडा व रमलिया पिता खुमसिंह मेडा वहां पर आए व जमीन को लेकर अनसिह पिता पिदु मेडा 65 वर्ष निवासी जसोदा खुमजी से विवाद करने करने लगे व चारो लोगो ने मिलकर अनसिंह को लात ओर घुसों से बहुत मारा जिससे अनसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना पुलिस चौकी पारा पर अनसिह की पत्नी थावरीबाई ने दी। पारा पुलिस चौकी प्रभारी केशव पांडव ने दलबल समेत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली व शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर भिजवाया जहा पर शव परीक्षण के मृतक का शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस चौकी पारा ने प्रकरण 13/20 धारा 174 मे दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। ) Post navigation पौने चार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे रोड निर्माण में हो रही अनियमितता अंधे मोड़ पर कार पलटी, गंभीर हादसा टला