आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद चन्द्रशेखर आजाद नगर के बड़ीफाटा में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला को तीर मार दी जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। वेलबाई पति नाहरसिंग डावर उम्र 51 वर्ष ने बताया कि सवेरे अपने घर के खले में सचावल साफ सफाई कर रही थी। तभी भुरला पिता रावजु आया और उसने पहले मेरे दाहिने हाथ मे लट्ठ मारा और कमान से तीर चलाई तीर मेरे दाहिने पैर की जांग में लगने से जांग के आरपार हो गया। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से आजाद नगर सरकारी अस्पताल लाया गया अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। आजाद नगर पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर घायल महिला से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है। अस्पताल में जब पुलिस घायल महिला से पूछताछ कर बयान लिख रही थी तब दिन के 3 बजे लाइट होने पर भी ट्यूब लाइट-बल्ब चालू किए पर बन्द निकले सरकारी अस्पताल में इतना अंधेरा था कि आखिर पुलिस को बयान लिखने पर मोबाइल की टॉर्च का उपयोग कर कथन लिखना पड़ा। ) Post navigation विजय दिवस पर बोले एसडीएम राठौड़ : किसी देश के सैनिक के आगे शहादत से ज्यादा समर्पण अत्यंत दुखद होता है नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बस स्टैंड से कल दोपहर 12 बजे निकलेगी रैली, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने सर्व समाज से रैली में शामिल होने की की अपील