झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया थाने के ग्राम मोहनकोट में खेत में पानी नहीं पिलाने देने और खेत का आधा हिस्सा नहीं देने के बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी बाबू ने अपने ही भाई दुला को कुल्हाड़ी मार दी जिससे वह घायल हो गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई। फरियादी दुला पिता रालु मेडा की रिपोर्ट पर उसी के सगे भाई बाबू पिता रालु के विरुद्ध रायपुरिया थाने पर अपराध क्रमांक 461/2016 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। Post navigation हादसे मे दो लोगो की जान , जांच मे जुटी पुलिस कीचड़ की ग्राम में भरमार, जिम्मेदारों को नहीं कोई सारोकार