झाबुआः शहर में दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर तक सामान फैलाकर दुकान लगाने वाले व्यावसायियों का सामान जब्त कर कार्रवाई करे। नगर पालिका अधिकारी अगली टीएल में जिन व्यावसायियों पर कार्रवाई की गई है उनकी सूची प्रस्तुत करे। शादी ब्याह में निर्धारित डेसीबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने वाले एवं रात्रि 10 बजे के बाद डीजे. साउंड सिस्टम जप्त कर एफआइआर करवाए। उक्त निर्देश समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर ने एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में लंबित समयावधि पत्रों, जनसुनवाई, जनशिकायत, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम धमेंन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनराजू एस, एडीसनल एसपी सुन्दर सिंह कनेश सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। Post navigation अवैध उत्खनन पर 15 लाख 36 हजार का जुर्माना किसान व युवाओं को जाग्रत करेगी कांग्रेस