राहुल राठौड़, जामली जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह राठौर ने जामली में 2 लाख की लागत से बन रही सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण जनपद निधि मद से किया जा रहा है। यह रोड पाटीदार धर्मशाला से शंकर मंदिर तक बनेगी। भूमिपूजन समारोह में उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सडक़ के निर्माण से जामली के निवासियों की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई इसमें प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। समारोह में सरपंच अम्बाराम वसुनिया ने कहा कि जामली के निवासियों को आज सडक़ की सौगात मिली है और गांव का तेजी से विकास हो रहा है। समारोह में उपसरपंच मनीष जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पूर्व जनपद प्रतिनिथि हरिराम पाटीदार व आमजन उपस्थित रहे। ) Post navigation ग्राम गुवाली में हुआ भारत गैस एजेंसी का उद्घाटन झाबुआ को मिली एक ओर सौगात डी आर पी लाइन में शुरू हुआ ओपन जिम