राज सरतलिया, पारा मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पहुंची जिसे देखने व सुनने के लिए हजारों की संख्या मे ग्रामीण व शहरी जन उपस्थित हुए। मौके की नजाकत को भांपते हुए जेबकतरे भी सक्रिय हो गए। इसी बीच जब यात्रा नगर में पहुंची भीड मे स्वागत कि आपा-धापी देखते हुए जेबकतरों ने कई लोगों की जेब पर हाथ साफ करते हुए मोबाइल समेत नकदी व पर्स चुरा लिए। इसी बीच नगर के युवक वीरेन्द्रसिंह डोडिया, यश चौधरी व विकास पांचाल की नजर जेबकतरों पर पड़ी तो तत्काल उसका पीछा कर पेट्रेाल पंप के समी धरदबोचा व पुिलस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी पारा के प्रभारी रमेश कोली ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज लिया कर जेबकतरों से सघन पूछताछ की जा रही है जिसे अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकेगा। Post navigation सीएम जिस रास्ते से गुजरने वाले थे वहां हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में चोर ने मोबाइल व पर्स पर किए हाथ साफ