दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झाबुआ से मेघनगर के लिए जिस रुट से रवाना होने वाले थे उस रुट पर झाबुआ-मेघनगर के बीच मिंडल ग्राम के पास अभी-अभी एक ट्रक ने दिनेश नामक युवक को रौंद डाला है जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिनेश के शव को सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस समझाइश देकर उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। एसडीओपी झाबुआ एश्वर्य शास्त्री ने बताया कि हादसे के बाद समझाइश दी जा रही है, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस प्लान बी पर भी काम कर रही है, जिसके तहत अगर यह ग्रामीण नहीं हटते हैं तो मुख्यमंत्री को भगोर-कल्याणपुरा के रास्ते ले जाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर तनाव तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। Post navigation मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर क्षेत्र में ब्लैकआउट एक्सक्लूसिव वीडियो न्यूज : रात ढाई बजे जनता के बीच मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मुद्दे पर दी सफाई