रितेश गुप्ता @थांदला थांदला जनपद में सहायक ग्रेड 3 पद पर कार्य कर रहे हैं कर्मचारी सुरेश गामड़ का थांदला पेटलावद मार्ग के बीच में ग्राम सेमलपाडा में सड़क दुर्घटना के दौरान दुखद निधन हो गया है। सुरेश गामड़ रोजाना पेटलावद से थांदला जनपद पंचायत में अप-डाउन करते थे। साथी कर्मचारियों ने बताया कि उनके पिता माल सिंह गामड़ का भी इसी तरह 2013-14 में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था जिनकी मृत्यु के उपरांत इनकी भी नियुक्ति अनुकंपा में हुई थी। सुरेश गामड़ के निधन से सभी जनपद कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। Post navigation सातवें वेतनमान के प्रथम किश्त के भुगतान में प्रदेश में अलीराजपुर जिले का सोण्डवा विकासखंड रहा प्रथम, प्रांतीय शिक्षक संघ ने अधिकारियों का किया स्वागत राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में विनय ने किया थांदला का नाम रोशन