आलीराजपुर। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर को सोंडवा ग्राउंड पर प्रात: 10 बजे होगा। प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 2500 और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए दिया जाएगा। जनजाति विकास मंच आलीराजपुर के जिला प्रमुख ने बताया आयोजन जनजाति संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने एवं युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और पहचान की भावना विकसित करने के लिए किया जा रहा है। Post navigation पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने मां कलिका माता मंदिर ग्राम बरझर में चोला चढ़ा के कन्या पूजन किया नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु SDOP नीरज नामदेव ने किया भाभरा व बरझर क्षेत्र का भ्रमण