आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा आगामी आने वाले त्योहारों के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ रखने के निर्देश जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को दिये गये थे। उक्त निर्देश के पालन मे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने अनुविभागीय क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रहे है । नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 09.10.2024 को SDOP जोबट नीरज नामदेव द्वारा आजादनगर,बरझर व सेजावाड़ा कस्बों का संयुक्त भ्रमण किया गया । SDOP द्वारा गरबा आयोजन समिति को नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग का उद्देश्य आम नागरिको को त्योहार के दौरान सुरक्षित महसूस कराना एवं साम्प्रदायिक सोहार्द तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।माताओ बहनो की सुरक्षा के लिये अलीराजपुर पुलिस सदैव कटिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। SOP नामदेव ने नगर वासियों से अपील की है कि इंटर नेट पर सोशल नेटवर्किंग साईट जैसे फेस बुक, वाट्सअप, ट्यूटर के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो फुटेज एवं मैसेज भेजे जाते है, यह एक संज्ञेय अपराध है, इस प्रकार के वीडियो फुटेज व मैसेज को किसी और से न ही शेयर करें, न ही लाईक करें, इसकी सूचना तत्काल अपने सम्बंधित थाने को दें। आपत्तिजनक मैसेज/वीडियो शेयर करने वालों के विरूद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो सकती है पर अलीराजपुर की सायबर टीम के द्वारा निरंतर नज़र रखी जा रही है।त्योहार पर बदमाशी व शरारत करना आपको जेल की हवा खिला सकता है । Post navigation जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता होगी आज दहन होगा 35 फिट ऊंचा रावण