आलीराजपुर। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर आज जोबट विधानभवन के ग्राम बरझर में कालिका माता मंदिर पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल जी ने दर्शन कर विधि-विधान से माँ कालिका माता जी को चोला चढ़ाया। पूजा आरती कर कन्या पूजन किया एवं कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर दक्षिणा एवं फल देके आशीर्वाद लिया। एक सौ ग्यारह कन्याओं को चुनरी ओढ़ा के आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर समित के द्वारा कुछ माँग की गई श्री पटेल ने कहा कि आप मुझे बता देना जो माता जी के इच्छा से बनेगा ज़रूर करवाऊँगा। ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर,ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाबर ,महिला ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सविता भाबर ,सोनू वर्मा सहित बरझर से विक्रम साहू, सोमला बारिया, अनोपसिंह सिंह ,महेश मावी , चिंटू ,मयंक सोनी, कपिल सोनी, बाबू मावी एवं माँ कालिका मंदिर के पुजारी सैकडो भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया सभी ने माँ कालिका से प्रार्थना कि माँ सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दें । साथ ही सभी क्षेत्रवासियो के मंगल हेतु कामना किया। Post navigation बालक और बालिकाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई हरी झंडी जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता होगी