योगेंद्र राठौर, सोंडवा सोंडवा के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा धर्मान्तरण हो चुके या धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को आरक्षण के तहत मिलने वाले लाभ को समाप्त किये जाने की मांग को लेकर था जिसके तहत 19 जनवरी 2023 को खेल मैदान सोंडवा में एकत्रीकरण कर रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सोंडवा ब्लाक के सभी गांव के लोग सम्मिलित होंगे। इसके बाद 12 फरवरी 2023 को एक विशाल धरना प्रदर्शन भोपाल में होगा। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान को डीलिस्टिंग की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसके लिए भी यहां से हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की संभावना है इस बैठक में जयपाल सिंह भारत गोविंद नरीन मोरी राकेश सोलंकी खेमराज सोलंकी शारदिया शंकर मेघवाल मौजूद रहे। Post navigation आदिवासी अंचल की यह लड़कियां खेलेगी एजुकेशन स्टेट गेम्स विभिन्न मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश स्तरीय आव्हान पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन