सोंडवा से योगेंद्र राठौर की रिपोर्ट आदिवासी अंचल सोंडवा कि होनहार लड़कियां कन्या शिक्षा परिसर सोंडवा से ट्राईबल स्टेट गेम्स खेलने नर्मदापुरम (होशंगाबाद) गई थी। जिसमें अंडर 14 में तीन लड़कियां व अंडर 17 में 4 लड़कियो का चयन हुआ था। नर्मदापुरम में यह खेल आयोजन 23 /24 /2022 की दरमियान आयोजित हुआ ।इसमें कन्या शिक्षा परिषद की दो लड़कियां क्रमशः शीतल भिंडे (नानपुर )भंवरी, शिवानी सस्तिया( सोंडवा) ने बेहतरीन खेल दिखाकर वॉलीबॉल खेल में एजुकेशन स्टेट गेम्स खेलने में अपना चयन सुनिश्चित किया यह एजुकेशन स्टेट गेम जबलपुर संभाग में आयोजित होगा जिसके लिए दोनों लड़कियां जबलपुर पहुंच गई है इससे यहां के क्षेत्र की जनता में हर्ष है। इन शिक्षकों का रहा सराहनीय सहयोग कन्या शिक्षा परिषद के प्रकाश सस्तिया,कारसिह सस्तियां, प्याली जमरा ,इरफान खान, का सराहनीय सहयोग इन बच्चों को एजुकेशन स्टेट गेम्स खेलने तक पहुंचाने में रहा। Post navigation कुछ इस तरह से परीक्षा देने आए, स्कूली बच्चे यदि इन्हें कुछ हो जाता तो जवाबदेही किसकी जनजाति सुरक्षा मंच की डीलिस्टिंग महा रैली का आयोजन 19 जनवरी को सोंडवा में