पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के जनजाति विकास मंच द्वारा अलीराजपुर बस स्टैंड चौराहे पर आज शहीद वीर अर्जुन पाल (चंद्रशेखर आजाद नगर) का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए धर्म जागरण विभाग के धार विभाग सह संयोजक रेम सिंह डोडवे ने अपने संबोधन में विचार व्यक्त करते हुए बताया कि देश में अनेक जनजाति वीर योद्धा हुए है। जिन्होंने देश व समाज की संस्कृति एवं जनजाति समाज की आस्था, अस्मिता व परंपरा को बचाए हुए अपने आप को अर्पित कर दिया। इस अवसर पर जनजाति विकास मंच जिला प्रमुख गोविन्द भयडीया, एबीवीपी जिला संयोजक उकार चौहान, चर्चित चोकसे, कादू सिंह डुडवे, कीर्तन कलेश, पींकेश चौहान तथा जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान की हुई शुरुआत सकल व्यापारी संघ का किया गठन