पीयूष चन्देल, अलीराजपुर जनकल्याण प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मर्यादित अलीराजपुर के निर्वाचन आज स्थानीय कार्यालय पर सम्पन्न हुए, जिसमे सर्वसम्मति से दशरथ सिंह चन्देल को अध्यक्ष चुना गया। भरत सिंह सोलंकी व आशा सिसौदिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही रिंकेश सिंह तंवर को विपणन सह संस्था मर्यादित के प्रतिनिधि व संचालक, राहुल सिंह परिहार को थोक उपभोक्ता सह भंडार झाबुआ के प्रतिनिधि व संचालक, राजेन्द्र सिंह राठौर को जिला सहकारी संघ मर्यादित झाबुआ के प्रतिनिधि व संचालक, सचिन सिंह परिहार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ का प्रतिनिधि व संचालक मनोनीत किया। सर्वेश सिंह सिसौदिया, लीला चौहान, नीलिमा राठौर व वंदना गहलोत संचालक मंडल के सदस्य रहेंगे। व्ही एस सोलंकी रिटर्निंग अधिकारी, व्ही एस दंडोतिया व श्री जी के वाणी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन सम्पन्न करवाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चन्देल ने कहा कि आगामी समय मे उपभोक्ता भंडार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के सतत प्रयास किये जायेंगे। अंत मे उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। ) Post navigation श्री नाग त्रिलोचन महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के हुए आयोजन मुख्यमंत्री के निर्देश अच्छी स्वास्थ्य सुविधा आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाएं, उसी के अनुरुप् हम कर रहे काम- मंत्री डॉ. साधौ