आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जघन्य सनसनीखेज गंभीर प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई । इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा जिले में दर्ज जघन्य गंभीर प्रकरणों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि जघन्य अपराधों के प्रकरणों के दर्ज हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है । इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी प्रकरण साक्ष्य के अभाव में लंबित न रहे साथ ही जो संवेदनशील प्रकरण दर्ज है उन्हें गंभीरता से लेते हुए उनकी सुनवाई कर जल्द से जल्द निराकरण करे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस, बैठक में बनाई रूपरेखा ग्राम सभा की बैठक में नवीन ग्राम सभा गठन