जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरी फलिया में आज तड़के एक महिला पर एक जंगली जानवर ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने खेत में कपास के बीज बोवनी के लिए जा रही थी। हमले में महिला की सिर, पीठ, सीने पर तथा की अन्य हिस्सों पर चोट आई है। घायल महिला का नाम गुमलीबाई पति नारायण आयु 40 वर्ष को प्राथमिक उपचार के लिए नानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई है वहीं गांव के युवकों ने बताया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुएं की तरह दिखाई दे रहा था। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का अमला घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और ना ही आसपास के इलाके में हमलावर जानवर की सर्चिंग की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भय एवं निराशा का माहौल है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *