झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
क्षेत्रीय विधायक झाबुआ ले जाकर टायलेट दिखाएंगे। विधायक कलसिंह भाबर ने विशेष चर्चा के दौरान बताया कि बहुचर्चित टायलेट फिल्म से दिया जा रहा संदेश जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार के मिशन स्वच्छ भारत एवं खुले में शौच मुक्त अभियान का ही हिस्सा है। इस फिल्म के संदेश से प्रभावित हो कर क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर ने निश्चय किया बीएसडब्लू के छात्रों एवं सरपंचों को उक्त फिल्म दिखाकर उससे मिल रहे संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु झाबुआ के सिनेमा में ले जाएंगे, ताकि फिल्म से प्रेरणा पाकर खुले में शौच मुक्त के सपने को थांदला विधानसभा क्षेत्र में साकार किया जा सके। फिल्म देखने हेतु ले जाये जाने हेतु स्थानीय विधायक कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह फिल्म 24 अगस्त गुरुवार को फिल्म दिखाने झाबुआ के सिनेमा में ले जाया जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *