सिराज बंगडवाला,खरडूबड़ी खरडूबड़ी हाईस्कूल के छात्र प्रदीप देवड़ा ने हाईस्कूल दसवी की परीक्षा में 92 फीसदी अंक अर्जित कर ग्रामीणों को गौरवान्वित किया। छात्र प्रदीप गांव झुमका से खरडूबड़ी की हाईस्कूल में पढ़ाई करने के लिए यह के छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई की व जिसकी बदौलत आज इसने 10 वी में 92 फीसदी अंक हासिल कर अपने गांव के साथ अपनी स्कूल और छात्रावास व अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया। वहीं छात्र विशाल बदरू भूरिया ने 86 फीसदी, गोकुल वसुनिया ने 84 प्रतिशत, कुलदीप पंचाल ने 82 फीसदी, मिताली प्रवीण पंचाल ने 79 प्रतिशत अंक अर्जित किए तथा सभी को गौरवान्वित किया। Post navigation तेज बाइक सवार ने अनाथ युवक को मारी टक्कर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी ने रोपे छायादार पौधे