जितेंद्र वाणी@नानपुर ग्राम नानपुर में खंडवा बड़ोदा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक भूरला पिता इडला निवासी लुहार फलिया नानपुर को टक्कर मारी जिससे युवक के सिर में गम्भीर चोट आई । इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली।वैसे ही पुलिस आरक्षक मनोहर जाटव , अविनाश अवास्या आए और उनके द्वारा उसे अपनी बाइक पर बैठा कर स्वास्थ केंद्र नानपुर ले जाया गया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रवाना किया गया। आए दिन तेज रफ्तार बाइक है वह अन्य वाहनों के द्वारा ऐसी कई दुर्घटनाएं होती रहती है, पुलिस को इन तेज रफ्तार बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करनी चाहिए। Post navigation 4 जुलाई को चौमासी पक्खी पर्व से शुरू होगा चातुर्मास, जैन समाज ने शुरू की तैयारियां छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रदीप देवड़ा ने हाईस्कूल में 92 फीसदी अंक अर्जित कर किया गौरवान्वित