रितेश गुप्ता, थांदला आज पुलिस थाना परिसर में एसडीओपी एमएस गवली एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा एवं थाना स्टाफ द्वारा एसडीओपी कार्यालय एवं थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने नीम, शीशम,करंज, अमलतास के पौधों को रोपा। इस अवसर पर एसडीओपी गवली ने कहा कि थाना परिसर में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया है व भविष्य में इसकी देखरख कर इन्हें बढ़ा किया जाएगा। शहरवासी भी अपने अपने स्तर पर कम से कम एक पौधा जरूर रोपे ताकि नगर में हरियाली रहे व पर्यावरण को सहेजा जा सके। ) Post navigation छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रदीप देवड़ा ने हाईस्कूल में 92 फीसदी अंक अर्जित कर किया गौरवान्वित भोज मुक्त विश्विविद्यालय के असाइनमेंट जमा करने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई