झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परीक्षा परीणाम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी है, जिसमें हायर सेकंडरी का परीबा परिणाम 96 प्रतिशत रहा वहीं हाईस्कूल का परीक्षा परीणाम 71 प्रतिशत रहा। 10वीं में वंदना धमेंद्र मेहता ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय प्रथम रही। सफलता विद्या मंदिर पेटलावद में अध्यन कर बामनिया की छात्रा दर्शिता राजू बुंदेला ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम 79 प्रतिशत रहा व हाईस्कूल 63 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में अर्जुन सिंगाड़ ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल में प्रथम रहा, दीपक खराड़ी ने 88 प्रतिशत और हरिओम महिपाल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य एचआर यादव, अजय शर्मा, आरके यादव आदि समस्त स्टॉफ ने सभी विद्यार्थीयों कङ्क्ष शुभाकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *