रितेश गुप्ता थांदला नगर में बीते कुछ दिनों से वानरों का समूह दिखाई यहां-वहां दिखाई दे रहा था इसके बाद वानरों के समूह ने सरकारी भवनों पर अपना डेरा डाल रखा है। कभी पुलिस ताने पर तो कभी तहसील तो कभी न्यायालय परिसर में यह झुंड नजर आता है। इन्हीं वानर परिवार में एक सदस्य कल रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने छत से गिरने पर मौत हो गई। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना सार्थक परिवार के गगनेश उपाध्याय व पार्षद गोलू उपाध्याय व अन्य सहयोगी मौके पर पहुंचे व पशु चिकित्सालय एवं वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, इसके बाद मृत बंदर का पोस्टमार्टम के पश्चात उपस्थित समाजजनों ने वानर का मुक्तिधाम लेकर विधिवत दाह संस्कार किया। ) Post navigation पूर्व सरपंच की बाइक लेकर भागा बदमाश बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए पुलिस चलाया जागरुकता अभियान, दी जानकारियां