रितेश गुप्ता, थांदला महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिये जागरूकता एवं संवदेनशीलता कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देशानुसार आज नगरपालिका परिसर सामुदायिक भवन में कन्याशाला थांदला की 9वी एवं दसवीं कक्षाओं की बालिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जैन द्वारा तैयार कराई गई फिल्म को दिखाया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी थांदला एमएस गवली, थाना प्रभारी थांदला मदनलाल मीणा, निर्भया मोबाईल के एसआई मालवीया, एसआई अनिता तोमर द्वारा बालिकाओं से संबंधित कानून एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। Post navigation छत से गिरकर मरे वानर का करवाया विधिवत दाह संस्कार आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने मचाई तबाही