ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

कस्बे में वीर दुर्गादास जी राठौड़ की जयंती के अवसर पर राठौड़ समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में समाज के पुरुषों ने एक समान ड्रेस कोड और मातृशक्ति ने एक जैसी साड़ी पहनकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

‘वीर दुर्गादास जी राठौड़’ के गगनभेदी जयकारों के साथ यह चल समारोह स्थानीय राठौड़ धर्मशाला से प्रारंभ हुआ। श्रद्धालु ढोल-धमाकों पर नाचते-गाते कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचे। यहां वीर दुर्गादास जी राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस भव्य आयोजन में छकतला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ फुलमाल और कवांट से भी बड़ी संख्या में समाजजन पधारे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसादी का आयोजन

मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तथा मातृशक्ति द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री परिवार (आलीराजपुर) के संतोष वर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन (प्रसादी) की व्यवस्था की गई।

समारोह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के मार्गदर्शन में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस अवसर पर शंकरलाल जी राठौड़, बंशीलाल जी राठौड़, मोतीलाल जी राठौड़, भूपेंद्र राठौड़, महेश कैलाश चंद्र राठौड़, अश्विन राठौड़, धर्मेंद्र, प्रकाश, गोलू भाई, श्रीराम, लक्ष्मीनारायण, चेतन, राजेश, अजय, लखनराज, महेश, मनीष, भावेश और बालकृष्ण सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *