प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

जोबट में हुई लूट के विरोध में आलीराजपुर जिला बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया है। छकतला में कांग्रेस के बंद को भरपूर समर्थन मिला है।

बता दें कि कल जोबट में हुए दिनदहाड़े लुट की घटना से सकल व्यापारी संघ में खासी नाराजगी देखने को मिल रहीं हैं, इसी कड़ी में छकतला में पूरी तरह बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापारी संघ के द्वारा इस चेनल के माध्यम से प्रशासन से मांग कि गई है कि इस तरह की घटना कि पुनरावृत्ति ना हो एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाए एवं जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।