झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- शासकीय स्कूल झापादरा में पदस्थ व प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक हीरालाल चौहान की पदोन्नति पर शाला परिसर में एक कार्यक्रम रखकर उन्हें विदाई दी गई जिसमे स्कूल स्टाफ द्वारा चौहान को बधाई दी चौहान पदोन्नत होकर देवीगढ़ शासकीय स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ हुए झापादरा स्कूल में रहते हुए चौहान द्वारा कई स्कूल के हित में कई कार्य किए गए जिस पर शाला के छात्र छात्राओं व स्टाफ द्वारा चौहान का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शाला के मकनसिंग परमार, ओकरसिंग भूरा, सुधीर निनामा वसमस्त स्टाफ शामिल था। Post navigation सरकार की सदबुद्धि के लिए किया सुंदरकांड का आयोजन सीसीबी चेयरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताई बैंक की उपलब्धिया