भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रंभापुर चौकी से महज कुछ दूरी पर तीन मकानो को अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय निशाना बनाया। कमल सिंह भूरिया , गारी डीगवाना का मकान मेन रोड़ पर हैं । मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक कमल भूरिया अपने पूरे परिवार के पुश्तेनी गांव गया हुआ था। चोरों ने एक सुने व दो अन्य मकान में मंगलवार रात भर उत्पात मचाया । कमल के मकान के अंदर कमरे में रखीं एक अलमारी का ताला तोड कर चांदी पयजब नाक के सोने का काटा व अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया । कमल अपने पूरे परिवार के साथ गांव से सुबह अपने घर पर आया तो देखा कि घर के बाहर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान और कपड़े अस्तव्यस्त पड़े हुए थे वही घर के अन्दर रखी एक गोदरेज अलमारी नही दिखी थे तब उसे ढूढ़ने लगे तब खेत के अंदर गोदरेज अलमारी व बिस्तर मील तब मकान मालिक ने घर पर हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुँची। रामचन्द्र गारी डीगवाना अपने पूरे परिवार से साथ घर पर था घर के पीछे के दरवाजे सकल खोल कर घर मे घुसे दो बकरी ,तीन बकरे चोरो हाथ साफ किए। जिसकी लागत लगबग 30 हजार के उपर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। Post navigation युवक जितेंद्र राठौड़ हत्या कर घर में लूट करने वाले पांच लुटेरों को आजीवन कारावास प्रसूता को एम्बुलेंस में करवाई सफल प्रसूति, जच्चा-बच्चा स्वस्थ