आम्बुआ से बृजेश खंडेवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ निवासी शिक्षक डूंगरसिह चौंगड़ के पुत्र प्रवीण चौंगड़ का एमपीपीएससी 2017 मे नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ। चौंगड़ की प्रारंभिक शिक्षा समीपस्थ ग्राम बोरझाड़ में कर बीएससी की शिक्षा इंदौर में की और 2017 में एमपीपीएससी के परीक्षा मे नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हो गया। प्रवीण चौंगड़ ने इस कामयाबी पर इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरूओं को दिया। चयन पर आम्बुआ-बोरझाड़ से रामसहाय अहिरवार, छगनसिह भिंडे, नवलसिह चौहान, एमएच हाबुसिह चौहान, गजरातसिह रावत सहित माता-पिता ने बधाई दी। Post navigation स्वामी विवेकानंद स्कूल गेट से दो बच्चो की मौत पर जयस ने मौन रैली निकाल दी श्रदांजलि हादसों को न्योता देता जर्जर सरकारी स्कूली भवन, नौनिहाल डारे के साये में पढऩे को मजबूर