चंद्रशेखर आज़ाद नगर। ग्राम सेजावाड़ा की पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बुधवार की रात्रि में चोरों ने एक किराना व्यापारी असगरी पिता नूरूरद्दीन कुंदावाला की सूनी किराना दुकान पर धावा बोला। बदमाश छत के पीछे की जाली तोड़कर अंदर दुकान में दाखिल हुए। तेल के डब्बों के साथ हजारों रुपए का किराना समान चुरा ले गए। सरिए की बनी जाली काटकर दुकान में दाखिल हुए चोर( असगरी कुंदावाला ने बताया मेरी किराना दुकान में 12 दिन पहले ही चोरी हुई थी और बुधवार रात्रि में दूसरी बार चोरी हो गई। पहले 19 फरवरी को भी मेरी किराना दुकान में हजारों का सामान व पांच हजार नगदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट करने पर पुलिस चौकी प्रभारी सेजावाड़ा द्वारा एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। गुरुवार 3 मार्च को जब मेरी दुकान पर चोरी हुई तो पुलिस द्वारा ना तो कोई जांच की गई और ना ही कोई करवाई की गई। फरियादी के बताए अनुसार चोर किराना दुकान में पीछे छत में वेंटीनेशन जाली काटकर अंदर दुकान में दाखिल हुए, जो दुकान से मीठा तेल व अन्य खाने की लगभग 12 से 13 हजार की सामग्री पर हाथ साफ किया। सेजावाड़ा चौकी प्रभारी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। Post navigation अभियान के तहत एसडीएम ने रोपा पौधा उत्कृष्ट विद्यालय में पौधारोपण किया गया