चंद्रशेखर आजाद नगर। शासन की पहल पर चलाए जा रहे हैं 1 से 5 मार्च तक पौधारोपण महाभियान के तहत ग्राम बरझर के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय परिसर में चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम किरण आंजना के मार्गदर्शन में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के दौरान विविध प्रजाति के पौधे लगाकर उनके फोटोग्राफ्स पौधौरोपण महाभियान के अंकुर कार्यक्रम के एप वायुदूत-अंकुर पर अपलोड किये गये| इस अवसर पर एसडीएम आंजना के साथ ग्राम सरपंच सेजल बारिया, हिमसिंह बारिया, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी, विद्यालयीन शिक्षकगण मौजूद थे। Post navigation ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत चोरों ने सूनी दुकान में किया हजारों रुपए के समान पर हाथ साफ