झाबुआ डेस्क। काकनवानी के ग्राम चोखवाड़ा में बीती रात अज्ञात चोर फरियादी चतरा वसुनिया के घर में दरवाजा तोड़कर घुसे और पेटी में रखी चांदे के दो कडे, एक चांदी की साकली, दो हजार रुपए नकदी के साथ मोबाइल पर हाथ साफ कर रफुचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बाइक चोरी झाबुआ। कोतवाली थाने के ग्राम बिलीडोज निवासी तिरूपतराव ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक एमी 03 एव्हाय 3632 घर के बाहर खड़ी की थी कि अचानक ही गायब हो गई। पुलिस ने धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation सिचाचिन में शहीद हुए हनुमंथप्पा को दी श्रद्धांजलि घर पर न आने की बात पर पत्नी के साथ मारपीट