झाबुआ लाइव डेस्क। कस्तूरबा मार्ग में एक सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए 10 लाख रुपए का माल लेकर रफुचक्कर हो गए। घटना का पता तब चला जब अभय दख जावरा से शादी समारोह से लौटे तो उन्हें नकूचा टूटा पाया गया और जब घर में प्रवेश किया तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। गौरतलब है कि अभय दख ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनाए थे। इस चोरी की घटना में एक लाख रूपये नकदी व सोना-चांदी के आभूषण समेत लगभग 10 लाख रुपए का माल चुराकर चोर रफुचक्कर हो गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। Post navigation जोबट मे तनाव , विधायक धरने पर , सीएमओ ने झंडे हटाने के लिऐ की थी मांग अकीदत के साथ आस्ताने औलिया पर पेश किया संदल व चादर