बुरहान बंगड़वाला ,खरडू बड़ी ग्राम खरडू बड़ी में आये दिन चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। आये दिन यहां चोरिया बढ़ती जा रही है जिससे ग्रामीणजनों में भय का माहौल है। इस बार चोरो ने गांव के मुखिया के घर को टारगेट किया। रविवार रात्रि में करीब 3 से 4 बजे के बीच मे चोरो ने गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर के घर से एक बैल के साथ एक भैस जो कि घर के अंदर बांध रखी थी।जिसको चोरो द्वारा पीछे की दीवार में सेंध मारकर घर के अंदर बांध रखे भैस एवं बैल को चोर ले जाने में सफल रहे। जैसे ही घर वालो को पता चला वह लोग उनके पीछे अपनी भैंस और बैल का पता लगाने काफी दूर तक गए लेकिन उन चोरो का कई पता नहीं चला। जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाने पर की गई। आये दिन गांव में चोरिया बढ़ती जा रही है जिससे ग्रामीणो में काफी भय है। क्योंकि गांव में करीब करीब इन दो माह में 5 से 6 जगह चोरो ने हाथ साफ किये जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाने पर दर्ज कराई गई है लेकिन आज तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला ओर नहीं पुलिस द्वारा कोई रात्रि में पेट्रोलिंग की जा रही है। जिससे चोरो में भय पैदा हो।आखिर क्यों पुलिस प्रशासन मौन बैठा है। यदि पुलिस रात्रि में पेट्रोलिंग/गश्त करे तो चोरी पर अंकुश लग सकेगा। Post navigation प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया चोरो के हौसले बुलंद, रात्रि में ग्रामीणजन कर रहे गश्त