अलीराजपुर Live के लिए ” खट्टाली” से ” विजय मालवी” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । बीती मध्य रात्रि मे अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के ” खट्टाली” गांव मे ” अज्ञात” चोरो ने एक दलित परिवार को निशाना बनाते हुए घर मे प्रवेश किया ओर वृद्ध दंपति ” रघुनाथ एंव उसकी पत्नी रतनीबाई” को निशाना बनाते हुऐ चांदी का कडा , सोने की झुमकी , सोने का मंगलसूत्र आदि लुट लिया । इस दोरान जब चोरो ने इस अति वृद्ध दंपति पर अंदर के कक्ष मे हो रहे बेटो को उठाने को कहा तो रतनीबाई चिल्लाने लगी इस पर आक्रोशित होकर चोरो ने लकडी ओर पत्थर चलाकर वृद्ध रघुनाथ ( 84 ) की हत्या कर दी ओर फरार हो गये । मोके पर एसडीओपी जोबट आनंदसिंह पहुंचे है ओर मुआयना कर रहे है । Post navigation सेल टैक्स अफसर बनकर – पुलिस लिखी गाडी के जरिऐ की लुट , अब धरे गये । बीजेपी प्रदेश काय॔कारिणी मे ” प्रवक्ता” बने ” नागरसिंह चोहान”