वीरेंद्र बसेर, घुघरी करवड़ में पिछले महीनों हुई चोरियों में पुलिस ने आरोपी सहित माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पिछले महीने हुई वाहनों की बैटरी या विद्युत पंप की चोरियां हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी नल्दी निवासी संदीप पिता नंदलाल भील उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिसे उक्त आरोपी ने पांच मोटर बैटरियां व चार विद्युत पम्प चोरी करना कबूल किया। उक्त आरोपी द्वारा बामनिया निवासी लतीफ पिता सफी मंसूरी व बरवेट निवासी कैलाश पिता मांगीलाल भील को बेचना बताया उस आधार पर पुलिस ने छापा मार कर उपरोक्त व्यक्तियों से 5 मोटरयान बैटरियां व 4 विद्युत पंप बरामद किए आरोपी को 414ध्19 धारा 379, 411,459/19, 450/19प्रकरण दर्ज गिरफ्तार कर पेटलावद कोर्ट मे पेश किया । पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, एसडीओपी बबीता बामनिाया, थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी मोहन सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक राजेश गहलोत, आरक्षक सुरेंद,्र कैलाश, कमलेश ने सफलता प्राप्त की है। ) द्ध Post navigation माँ, मातृभूमि ओर मातृभाषा का विकल्प नही – अतुल कोठारी तालाब में डूबने से युवक की मौत, सदमे में परिजन