अंतरवेलिया चोकी प्रभारी एस शर्मा की सुचना पर पुलिस ने डोडा चुरी की एक बडी खेप बरामद की है । बरामद माल को एक आयसर 407 मे छिपाकर ले जाया जा रहा था । प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुरिया थाने पर एक आयसर एक हादसे के बाद लाइ गयी थी जिसके चालक को भी लाया गया था .. करीब एक दिन तक इस आयसर वाहन को स्थानीय पुलिस ने इसलिऐ चेक नहीं किया क्योकि इससे लहसुन की गंध आ रही थी लेकिन आज दोपहर अंतरवेलिया चोकी प्रभारी शर्मा ने एसपी विनीत जैन को सुचना दी कि उनके खुफिया सूत्रों के अनुसार उक्त आयसर मे डोडा चुरा भरा हुआ है इसके बाद एसपी के निर्देश पर जब इसकी जांच की गयी तो एक बडी खेप लहसुन के नीचे बरामद हुई है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अब पूछताछ मे पुलिस को आरोपी बढने की उम्मीद है । गोरतलब है कि झाबुआ एसपी विनीत जैन ने इन दिनो नशे के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है जिसमे लगातार सफलताऐ मिल रही है । Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन किए वितरित अब अगर वाट्सएप पर डाली अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री तो हो जाएगी एफआईआर, वाट्सएप के साथ मिलकर सरकार ने जारी की शिकायती ई-मेल आईडी