बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी ग्राम पंचायत झकेला में आने वाला गांव झिरावादिया के लालू पिता तोलिया वाखला के मकान में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो चूल्हे की आग भीषण हो गई एवं आग ने रौद्र रूप धारण कर बेकाबू होकर पूरे घर मे फैल गई।जिससे घर मे रखे नगदी ओर आभूषण जलकर खाक हो गए।बताया गया कि 30 किलोग्राम चांदी ओर करीब 7 लाख नगदी जलकर खाक हो गए। आगजनी हुई तब घर पर महिला अकेली थी दूसरे घर के लोग खेत मे काम करने गए थे साथ ही बताया गया कि यह जितनी भी रकम ओर आभूषण है यह 4 भाइयो के मिलकर थे जो इस आग में जलकर खाक हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बच्चों के स्कूल के दस्तावेज के साथ नकदी ओर आभूषण जलकर खाक हो गया। इसके बाद मौके पर डायल 100 पहुंची। Post navigation नृसिंह -ऋषभदेव मन्दिर निर्माण हेतू पियुषविजय म.सा से की चर्चा जल और जलवायु भारत पर कार्यशाला संम्पन्न