विपुल पांचाल/सलमान शैख़@ झाबुआ Live input: mayank goyal झाबुआ जिले में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 4 महीनों से कोरोना वायरस से अछूते रहे जिले का पेटलावद शहर भी अब इसकी चपेट में आ गया है। वही अन्य शहरों में भी लगातार कोरोना मरीज मिल रहे है। यह पूरे जिले के लिए गम्भीर और डराने वाली खबर है। आज आई कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट में पेटलावद में 2, राणापुर में 4 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले है। पेटलावद में साईं मंदिर के पास रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला व एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आये है। प्रशासन अपनी ओर से सारे सख्त कदम उठा रहा है ताकि कोरोना का प्रभाव शहर में और न फेल सके। हमारी सभी से अपील है कि एहतियात बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करकर हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोवे ओर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। Post navigation बड़ी खबर: दो पक्षो में विवाद के बाद झाबुआ कोतवाली थाने पर पथराव; पुलिस ने लोगो को खदेड़ा .. कोरोना कहर: आलीराजपुर जिले के लिए फिर आई बुरी ख़बर; 5 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव …