चार वर्षों से फरारी काट रहा पांच हजार का इनामी लुटेरा रकसिंह पुलिस गिरफ्त में

अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट
2014 से फरार रकसिंग उर्फ रकसिया निवासी नरवाली थाना टांडा को मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन पर थाना प्रभारी महेश कुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक गजेंद्र और भूपेंद्र बामनिया ने आरोपी रकसिंह को उसके गांव से रात्रि में दबिश देकर धरदबोचा। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इतने वर्षों से वह इंदौर में रहकर ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। आज ही अपने परिवार से मिलने गांव आया था कि रात में पुलिस ने मुझे उठा लिया और जोबट थाने ले आई।
यह है मामला-
29 अगस्त 2014 को जोबट बोरी के बीच देखा देकाकुंड क्या जंगलों के पास अतुल कुमार श्रीवास्तव निवासी इंदौर से रखसिंह और उसके अन्य साथियों ने मिलकर 15 हजार नकदी और 3 मोबाइल लूट लिए थे, जिसके रिपोर्ट जोबट थाना पर दर्ज कराई थी उक्त मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव ने रखसिंह समेत चार अन्य आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस लूट के चार अन्य आरोपी भमर सिंह निवासी करचट, धीरपिया निवासी करचट, मुकेश निवासी धुरदलिया, सुंदर सिंह धुरदलिया अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी रघुवंशी बताया कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।