अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- थाना नानपुर के तहत आने वाले ग्राम ढोलखेड़ा खारी फलिये के 22 वर्षीय युवक पिछले चार दिनों से लापता है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि दिनेश गुलाबसिंह मंडलोई बोल नहीं पता है और वह घर से आवश्यक कार्य होने पर चार दिन पहले निकला था लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता गुलाबसिंह ने उसकी खोचबीन शुरू की। जब कहीं पता नहीं चला तो गुलाबसिंह ने इसकी रिपोर्ट नानपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई। दिनेश शादीशुदा है और उसकी एक बालिका भी है अब दिनेश के पिता व पत्नी दिनेश के नहीं मिलने से काफी परेशान है। Post navigation चरित्र शंका से तंग आकर नवविवाहिता फांसी पर झूली, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज सांसद कांतिलाल भूरिया ने अलीराजपुर पहुंचकर ताजियों के दर्शन किए